प्रेगनेंसी के दौरान प्राइवेट पार्ट में दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 16:15

प्रेग्‍नेंसी में योनि में दर्द महसूस होता है तो जान लें इसके कारण
गर्भावस्‍था के दौरान गर्भ में शिशु को जगह देने के लिए आसपास के कई अंगों पर दबाव पड़ता है। इस समय महिलाओं को कमर दर्द, पेट में दर्द और ब्रेस्‍ट में दर्द महसूस होता है।

कुछ गर्भवती महिलाओं को योनि में दर्द भी महसूस हो सकता है जो कि गर्भावस्‍था की दूसरी तिमाही में शुरू होता है या प्रेग्‍नेंसी के आखिरी दिन तक महसूस होता है।

तो चलिए जानते हैं गर्भावस्‍था में योनि में दर्द होने के कारण और इलाज के बारे में।
​योनि में दर्द होने के कारण

प्रेग्‍नेंसी में कई कारणों से योनि में मामूली या गंभीर दर्द महसूस हो सकता है। इसके कुछ कारण हैं :

गर्भाशय के बढ़ने की वजह से योनि में दर्द होना आम बात है। गर्भ में शिशु को जगह देने के लिए गर्भाशय फैलता है जिससे योनि और आसपास की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है।
प्रेग्‍नेंसी में हार्मोनल बदलाव आते हैं जिससे योनि में सूखापन हो सकता है। इस ड्राइनेस की वजह से योनि में खासतौर पर सेक्‍स के दौरान दर्द हो सकता है।
गर्भ में शिशु का आकार बढ़ने पर पेल्विक हिस्‍से की लिगामेंट्स में खिंचाव आता है। इससे योनि के आसपास के लिगामेंट्स और मांसपेशियां बहुत ज्‍यादा खिंच जाती हैं। शिशु के वजन का भार पेल्विक हिस्‍से पर पड़ता है जिससे योनि में हल्‍का दर्द महसूस होता है।

​योनि में दर्द के अन्‍य कारण

इसके अलावा प्रेग्‍नेंसी में योनि और यौन अंग के बाहरी हिस्‍सों में दर्द महसूस हो तो इसका कारण संक्रमण हो सकता है। वहीं गर्भाशय ग्रीवा के खुलने पर भी आपको योनि में बहुत तेज दर्द हो सकता है। लेबर पेन शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले गर्भाशय ग्रीवा खुलना शुरू होता है।

पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्‍स की वजह से भी प्रेगनेंट महिलाओं को योनि में दर्द महसूस होता है। इसमें पेल्विक के अंदर और आसपास के अंग कभी-कभी योनि या गुदा की ओर चले जाते हैं। जब योनि पर बहुत तेज दबाव महसूस हो तो इस स्थिति को पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्‍स कहते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info